Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तराखंडसुबोध उनियाल वन मंत्री ने किया बीज बम अभियान सप्ताहशुभारंभ

सुबोध उनियाल वन मंत्री ने किया बीज बम अभियान सप्ताहशुभारंभ

हिमालय पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान जाड़ी के द्वारा खेल खेल में पर्यावरण संरक्षण एवं मानव और वन्य जीवों के बीच बढ़े संघर्ष को कम करने के लिए शुरू किए गए बीज बम अभियान को विस्तार देने के लिए हर वर्ष मनाए जाने वाले बीज बम अभियान सप्ताह(9 से जुलाई 15 जुलाई) तक का शुभारंभ प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल जी द्वारा दिनांक 9 जुलाई को यमुना कालोनी स्थित उनके आवास परिसर देहरादून में किया गया। बीज बम

अभियान को लेकर उन्होंने ने कहा कि यह एक सकारात्मक पहल है वन्यजीव और मानव संघर्ष को कम करने की। पृथ्वी की उत्पत्ति के साथ ही वन हमारे संरक्षक के रूप में हमारे लिए उपलब्ध रहे किंतु मानव की अति लालसा ने वनों के लिए संकट उत्पन्न कर दिया है। आज आवश्यकता है वनों को संरक्षित करने की और बिना जन सहभागिता के यह संभव नहीं है। बीज बम अभियान के प्रणेता द्वारिका प्रसाद सेमवाल और जाड़ी संस्थान को इस अभियान के निमित्त बधाई और शुभकामनाएं दी और इस अभियान को और अधिक बड़े स्तर पर आयोजित करने हेतु प्रोत्साहित भी किया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के शीर्ष वन अधिकारी भी ऑनलाइन सम्मिलित हुए। माननीय वन एवं पर्यावरण मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बीज बम अभियान को वन विभाग के वार्षिक एक्शन प्लान में भी शामिल कर गंभीरता से क्रियान्वयन किया जाएगा

मंत्री जी ने विभाग को बीज बम के प्रति जागरूकता पर भी जोर दिया, प्रकृति में सन्तुलन बनाए रखने के लिए लोगों को अपनी आदतों में भी सुधार लाने की आवश्यकता है, इसके संयुक्त रूप से भूमि को सीमेंट से बचाने, जंगलों को आग, अतिक्रमण से बचने के सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए।

बीज बम अभियान के प्रणेता द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने कहा कि वर्ष 2017 से शुरू हुई यात्रा धीरे धीरे आगे बढ़ रही है, यह बिना बजट का कार्यक्रम है, अभियान से प्रेरित होकर लोग बीज बम बनाने के साथ बीजों को भी बचा रहे है। उन्होंने माननीय मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी को बीज बम को वन विभाग की कार्ययोजना में शामिल करने के लिए धन्यवाद दिया।
आज उत्तराखंड के साथ ही अन्य कई राज्यों में भी बीज बम अभियान सप्ताह की शुरुआत हो गई है।

कार्यक्रम का संचालन पर्वतीय विकास शोध केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ अरविन्द दरमोडा ने किया। इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक, गढ़वाल वन संरक्षक राजीव धीमान गढ़वाल, डीएफओ नीरज शर्मा, प्रो यतीश वशिष्ठ, प्रो धीरेन्द्र तिवारी, प्रो एन.के. शुक्ला, प्रो अशोक अग्रवाल, भारती आनंद, चंद्रा, मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments