Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तराखंडगुमशुदा नाबालिग को 11 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर दून पुलिस...

गुमशुदा नाबालिग को 11 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर दून पुलिस में लौटाई परिजनों के चेहरे की मुस्कान

मसूरी निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना मसूरी पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री उम्र 16 वर्ष परिजनों के डाँटने पर नाराज होकर घर से बिना बताए कहीं चली गयी है, जिसे उनके द्वारा आस-पास के क्षेत्रों में तथा अपनी रिस्तेदारी में ढूंढने का काफी प्रयास किया गया किन्तु उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। वादी की तहरीर पर थाना मसूरी में मुoअoसंo 30/2025, धारा 137(2) BNS पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर नाबालिक युवती की बरामदगी हेतु तत्काल थाना मसूरी पर पुलिस टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा वादी के घर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से गुमशुदा नाबालिग के जाने वाले रास्ते के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गयी तथा व्हाट्सएप के माध्यम से गुमशुदा युवती की फ़ोटो को सर्कुलेट कर आस पास के थानों को बच्ची की तलाश हेतु अवगत कराया गया। साथ ही सुरागरसी/ पतारसी करते हुए पुलिस टीम द्वारा मैनुअल पुलिसिंग की सहायता से गुमशुदा नाबालिग के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, तो गुमशुदा युवती के मानसा पंजाब क्षेत्र में होने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल एक टीम को पंजाब रवाना किया गया।

टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा युवती को ग्राम बरेटा, थाना बरेटा, तहसील बुड लाण्डा, जिला मानसा, पंजाब से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। गुमशुदा नाबालिग की बरामदगी हेतु दून पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही तथा प्रयासों की युवती के परिजनों द्वारा प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments