Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तराखंडबीजेपी को उत्तराखंड मिला नए प्रदेश अध्यक्ष, संगठन चुनाव के प्रभारी केंद्रीय...

बीजेपी को उत्तराखंड मिला नए प्रदेश अध्यक्ष, संगठन चुनाव के प्रभारी केंद्रीय राज्यमंत्री ने की घोषणा

उत्तराखंड भाजपा मिला नए प्रदेश अध्यक्ष, संगठन चुनाव के प्रभारी केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने की घोषणा,

दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बने महेंद्र भट्ट, केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व ने महेंद्र भट्ट के नाम पर दी थी सहमति,संगठन चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एक मात्र नामांकन किया था महेंद्र भट्ट ने,

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद,

प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा भी मौजूद,

महेंद्र भट्ट के नामांकन को प्रदेश नेतृत्व ने प्रस्तावित किया था,

राष्ट्रीय परिषद् के लिए 8 नामांकन हुए थे ,

केंद्रीय राज्यमंत्री और चुनाव प्रभारी हर्ष मल्होत्रा ने की घोषणा,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,

केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा

डॉ रमेश पोखरियाल निशंक

त्रिवेंद्र सिंह रावत

तीरथ सिंह रावत

मालाराज्य लक्ष्मी शाह

अजय भट्ट,

कल्पना सैनी राष्ट्रीय परिषद् के लिए चुने गए,

महेंद्र भट्ट फिर से उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष बनें, दरअसल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए सिर्फ उन्होंने ही नामांकन किया था।ऐसे में महेंद्र भट्ट निर्विरोध दोबारा उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष बन गए। महेंद्र भट्ट के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के समय उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे।

महेंद्र भट्ट का राजनीतिक करियर-

महेंद्र भट्ट ने 30 जुलाई 2022 को उत्तराखंड के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला था, उनको मदन कौशिक के स्थान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था, महेंद्र भट्ट 2002 से 2007 तक नंदप्रयाग विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक रहे, इसके बाद 2007विधानसभा में उन्हें हार मिली थी, 2017 में उन्होंने बदरीनाथ विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी, 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें फिर हार का सामना करना पड़ा था, इसके बावजूद बीजेपी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया 2 अप्रैल 2024 को बीजेपी ने महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड राज्यसभा सांसद बनाया।

महेंद्र भट्ट उत्तराखंड बीजेपी के कद्दावर और मुखर नेताओं में एक हैं। इनका जन्म 1971 में सीमांत जिले चमोली के ब्राह्मण थाला में हुआ, भट्ट का राजनीतिक करियर 1991 में शुरू किया था, 1991 से 1996 तक महेंद्र भट्ट अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सहसचिव रहे, 1994 से 1998 तक वो एबीवीपी में टिहरी विभाग के विभाग संगठन मंत्री के पद पर रहे, इस दौरान किए गए उनके कार्यों को देखते हुए पार्टी ने 1998 में भट्ट को बीजेपी युवा मोर्चा का सचिव बनाया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments