Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगर क्षेत्र में हुयी नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने किया...

विकासनगर क्षेत्र में हुयी नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

अभियुक्तों के विरुद्ध चोरी, नकबजनी, लूट व अन्य आपराधिक घटनाओं के कई अभियोग है पंजीकृत एकजोत सिंह कोचर, निवासी सिंगरा कॉलोनी विकासनगर, जनपद देहरादून ने थाना विकासनगर पर शिकायत दर्ज करायी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि के समय उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखी ज्वैलरी, 35000/-रुपये नगद व 01 मोबाइल फोन चोरी कर लिया है। शिकायतकर्ता की लिखित तहरीर के आधार पर थाना विकासनगर में मु0अ0सं0 – 181/2025 धारा 305(1)/331(4) BNS पंजीकृत किया गया।घटना के शीघ्र अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आवश्यक निर्देश दिये गये, जिस पर पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्ध के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी, साथ ही ठोस सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसके अतरिक्त पूर्व में नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया पुलिस टीम द्वारा किये गये लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा एक नम्बर पुल से डाकपत्थर चौक के बीच घटना में शामिल 02 अभियुक्तों 01- शुभम त्यागी पुत्र श्री शिव कुमार त्यागी 02- संदीप पुत्र किसान लाल को मय चोरी की गयी ज्वैलरी व 33,000/- रुपये नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार दोनों अभियुक्त पूर्व में भी कई आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुके हैं, जिनके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, नकबजनी व अन्य आपराधिक घटनाओ के कई अभियोग पंजीकृत है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

01-शुभम त्यागी पुत्र शिव कुमार त्यागी, निवासी शिक्षक कॉलोनी रसूलपुर, विकासनगर, जिला देहरादून, उम्र- 30 वर्ष ।
02-अभियुक्त संदीप पुत्र किशन लाल, निवासी हॉस्पिटल रोड पूर्विया लाईन, विकासनगर, जिला देहरादून उम्र- 29 वर्ष।

बरामद माल

1- 33000/- रुपये नगद
2- 01 लाख 20 हज़ार रु० कीमत की ज्वैलरी
3- 01 मोबाईल फोन वन प्लस कंपनी का

आपराधिक इतिहास :-

अभियुक्त शुभम त्यागी

1- मु0अ0सं0 – 180/2015 धारा -379/411 भादवि, थाना विकासनगर, जिला देहरादून
2- मु0अ0सं0 – 215/2015 धारा -457/380/411 भादवि, थाना विकासनगर, जिला देहरादून
3- मु0अ0सं0 -101/2016 धारा -398/401 भादवि, थाना विकासनगर, जिला देहरादून
4- मु0अ0सं0 -103/2016 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट, थाना विकासनगर, जिला देहरादून
5- मु0अ0सं0 -288/2018 धारा -8/20 एस0डी0पी0एस0 एक्ट, थाना विकासनगर, जिला देहरादून
6- मु0अ0सं0 -434/2018 धारा -380/411 भादवि, थाना विकासनगर, जिला देहरादून
7- मु0अ0सं0 – 481/2019 धारा -2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना विकासनगर, जिला देहरादून
8- मु0अ0सं0 -80/2020 धारा -380/457/411 भादवि, थाना विकासनगर, जिला देहरादून
9-मु0अ0सं0 -118/2023 धारा -380/457/411 भादवि, थाना विकासनगर, जिला देहरादून
10-मु0अ0सं0 -456/2023 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट, थाना विकासनगर, जिला देहरादून
11- मु0अ0सं0 -45/2024 धारा -380/457 भादवि, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून
12-मु0अ0सं0 -337/2024 धारा -305(1)/317(2) BNS कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून
13- मु0अ0सं0 -338/2024 धारा -305(1)/331(4)/317(2)/3(5) BNS थाना विकासनगर, जिला देहरादून
14- मु0अ0सं0 -181/2025 धारा 305(1)/331(4)/317(2)BNS थाना विकासनगर, देहरादून

अभियुक्त संदीप

1-मु0अ0सं0 -479/2018 धारा -8/21 एन0डी0पी0एस0एक्ट थाना विकासनगर, जिला देहरादून।
2-मु0अ0सं0 -147/2019 धारा -454/380/411 भादवि थाना विकासनगर, जिला देहरादून।
3-मु0अ0सं0 -284/2019 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून।
4-मु0अ0सं0 -398/2019 धारा 3(1) गुंडा अधि0 थाना विकासनगर, जिला देहरादून।
5-मु0अ0सं0 -80/2020 धारा -380/457 भादवि थाना विकासनगर, जिला देहरादून।
6-मु0अ0सं0 140/2023 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर जिला देहरादून।
7-मु0अ0सं0 -45/2024 धारा -380/457 भादवि, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून।
8- मु0अ0सं0 -338/2024 धारा -305(1)/331(4)/317(2)/3(5) BNS, थाना विकासनगर, जिला देहरादून।
9- मु0अ0सं0 -181/2025 धारा 305(1)/331(4)/317(2)BNS थाना विकासनगर जिला देहरादून।

पुलिस टीम :-

1- उ0नि0 संदीप कुमार, चौकी प्रभारी बाजार
2- अ0उ0नि0 नौशाद अंसारी
3- कानि0 पवन विष्ट
4- कानि0 अजय

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments