Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय देखे बस...

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय देखे बस एक क्लिक पर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई बैठक में सहकारिता से लेकर बदरीनाथ मास्टर प्लान तक कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, धन सिंह रावत मौजूद रहे। कैबिनेट बैठक में तीन प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लगी है। पर्यटन विभाग की ओर से बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान को लेकर फैसला लिया गया। बदरीनाथ आईएसबीटी में सभी दीवारों पर धार्मिक और सांस्कृतिक चित्रण (म्यूरल वर्क) कराई जाएगी। सहकारिता विभाग में लेवल-2 के पद को सृजित करने का फैसला लिया गया है। अब राज्य और जिला और ब्लॉक स्तर पर सहकारी समितियों का व्यवस्थित ऑडिट किया जा सकेगा। इसके साथ ही पशुपालन विभाग में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए चलाई जा रही 90% सब्सिडी वाली योजना को अब डेयरी विभाग की गंगा राज योजना के साथ मर्ज करने का कैबिनेट में फैसला लिया गया है। मर्ज की गई इस योजना में सब्सिडी की नई व्यवस्था पर अगले कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया जाएगा

The post उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय देखे बस एक क्लिक पर first appeared on Samachar UP UK.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments