Friday, March 13, 2026
Homeउत्तराखंडसरे राह गुंडागर्दी करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर...

सरे राह गुंडागर्दी करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

वादी हर्ष चौधरी पुत्र विरेन्द्र सिह, निवासी बहलना सिविल लाइन मुज्जफर नगर उत्तर प्रदेश द्वारा थाना नेहरूकालोनी पर प्रार्थना पत्र दिया कि अजय व आरव, निवासी सहारनपुर द्वारा उनका पीछा कर रिस्पना पुल के पास उनके वाहन को रोककर मारपीट/गाली गलौज करते हुए तमंचे की बट से उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी। वादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पर तत्काल थाना नेहरू कालोनी पर मु0अ0स0-201/25 धारा 118/324(2)/351(2)/352 बीएनएस के तहत अभियोग पजीकृत किया गया है।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी नेहरूकालोनी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, ज़िस पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल थाना नेहरू कॉलोनी पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा अभियुक्तों के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए जानकारियां एकत्रित की गई एंव आज दिनांक 28/05/2025 को घटना घटना में शामिल 01 अभियुक्त आरव चौधरी पुत्र नरेन्द्र चौधरी को हरिद्वार बायपास रोड से गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल अन्य अभियुक्त अजय चौधरी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

पूछताछ के विवरण

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वादी हर्ष चौधरी के साथ उसका तथा उसके साथी अजय चौधरी का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके चलते अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया।

नाम पता अभियुक्त

आरव चौधरी पुत्र नरेन्द्र चौधरी, निवासी बीनपुर दुधला, थाना गगौह, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 24 वर्ष।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments