Monday, March 16, 2026
Homeउत्तराखंडजिलाधिकारी देहरादून तथा एसएसपी देहरादून ने किया आईएसबीटी फ्लाईओवर का निरीक्षण

जिलाधिकारी देहरादून तथा एसएसपी देहरादून ने किया आईएसबीटी फ्लाईओवर का निरीक्षण

फ्लाईओवर पर बनाए गए डाइवर्ट पॉइंट से आईएसबीटी पर यातायात व्यवस्था पर पड़े प्रभाव की उपस्थित अधिकारियों से ली जानकारी आईएसबीटी पर यातायात के दबाव को कम करने के लिए शिमला बाईपास चौक की ओर से आने वाले वाहनो को आईएसबीटी फ्लाईओवर से होकर कारगी चौक हरिद्वार बायपास की ओर भेजने के लिए फ्लाईओवर पर बनाया गया है डाइवर्ट पॉइंट सुरक्षा के पहलु से डायवर्ट पॉइंट पर रिफ्लेक्टर, साइन बोर्ड व अन्य सुरक्षात्मक कदम उठाने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आई0एस0बी0टी0 फ्लाई ओवर का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी देहरादून तथा एसएसपी देहरादून द्वारा आईएसबीटी देहरादून में यातायात के दबाव को कम करने के लिये शिमला बाईपास की ओर से आने वाले वाहनों को आईएसबीटी फ्लाईओवर से होते हुए कारगी चौक हरिद्वार बाईपास की ओर जाने हेतु फ्लाईओवर पर बनाये गये डाइवर्ट पॉइंट का जायजा लिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी देहरादून तथा एसएसपी देहरादून द्वारा फ्लाईओवर पर बनाने गए डाइवर्ट पॉइंट के शुरू होने से आईएसबीटी की यातायात व्यवस्था पर पड़े प्रभाव के संबंध में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई, साथ ही फ्लाईओवर पर वाहनों के सुरक्षित आवाजाही हेतु डाइवर्ट पॉइंट पर रिफ्लेक्टर, साइन बोर्ड व अन्य सुरक्षात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

The post जिलाधिकारी देहरादून तथा एसएसपी देहरादून ने किया आईएसबीटी फ्लाईओवर का निरीक्षण first appeared on Samachar UP UK.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments