Tuesday, November 17, 2026
Homeउत्तराखंडएसएसपी देहरादून के नेतृत्व में शराब तस्करों पर कसता दून पुलिस का...

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में शराब तस्करों पर कसता दून पुलिस का शिकंजा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों/शराब की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम मे दिनांक 16/11/2026 को थाना प्रेमनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान चौकी झाझरा चौकी गेट के पास से 01 अभियुक्त अर्जुन पुत्र प्रेमचन्द निवासी – ग्राम जोवाला थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल किरायेदार मोनू का मकान भुडपुर थाना पटेलनगर, जिला देहरादून को स्कूटी एक्टिवा संख्या: यू0के0-07-एचएम-2998 पर 10 पेट्टी (450 ) टेट्रा माल्टा मसालेदार देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना प्रेमनगर पर अन्तर्गत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:

अर्जुन पुत्र प्रेमचन्द निवासी- ग्राम जोवाला थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल किरायेदार मोनू का मकान भुडपुर थाना पटेलनगर, जिला देहरादून, उम्र- 32 वर्ष,

विवरण:

1- 10 पेट्टी (450 ) टेट्रा माल्टा मसालेदार देसी शराब मार्का
2- स्कूटी होण्डा एक्टिवा संख्या: यू0के0-07-एचएम-2998

पुलिस टीम

1- उ०नि० प्रद्युम्न सिंह नेगी, चौकी प्रभारी झाझरा
2- कां0 श्रीकांत मलिक
3- कां0 संदीप कुमार
4- कां0 बृजमोहन रावत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments