Monday, November 16, 2026
Homeउत्तराखंडएसएसपी दून के नेतृत्व में गौ तस्करों पर सख्त दून पुलिस

एसएसपी दून के नेतृत्व में गौ तस्करों पर सख्त दून पुलिस

अभियुक्त अपने 02 अन्य साथियों के साथ गौकशी की घटना को अंजाम देने की था फिराक में

गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी गौकशी व अन्य आपराधिक घटनाओं में जा चुका है जेल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रभावी चैकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद मे समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी गश्त/चैकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त/संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनंाक: 15-11-26 की रात्रि में पटेलनगर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर के माध्यम से पुलिस टीम को कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा गौवंशीय पशु को अवैध रूप से कटान के लिये ले जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत सोशल बलूनी स्कूल को जाने वाले रास्ते पर स्थित एक खाली प्लॉट से गौकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में आये 01 अभियुक्त शाहनवाज को गिरफ्तार किया गया। अंधेरे का फायदा उठाकर अभियुक्त के दो अन्य साथी मौके से फरार हो गये। अभियुक्त के कब्जे से अवैध पशु कटान हेतु लाये गये गौवंशीय बछडे व पशु कटान में इस्तेमाल होने वाले कुल्हाडी, छुरी व अन्य औजारों को पुलिस द्वारा बरामद किया गया। अभियुक्त व उसके साथियों के विरूद्ध कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0: 870/26 धारा: 11/3/6 उ0गउ संतान संरक्षण अधि0, 11/3 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण का अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह कुरेशियन मौहल्ला गंगोह जिला सहारनपुर का रहने वाला है तथा पिछले कई वर्षौं से गौकशी का कार्य कर रहा है तथा पूर्व में भी कई बार गौकशी के अपराध में जेल जा चुका है। आज भी अभियुक्त द्वारा अपने दो अन्य साथियों साकिब व साहियान के साथ एक गाय के बछडे को चोरी किया था, जिसे वह अवैध रूप से काटने तथा उसके मास को बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे, इससे पहले ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना में फरार अभियुक्त के दो अन्य साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:

01: शाहनवाज पुत्र मुनव्वर निवासी: कुरैशियन मौहल्ला, बडी मस्जिद थाना गंगोह जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश

घटना में फरार अभियुक्तों का विवरण:

01: साकिब पुत्र इस्तकार निवासी: खेडी सिकरोडा, भगवानपुर हरिद्वार हाल निवासी: मदीना मस्जिद के पास ब्राहमणवाला पटेलनगर
02: साहयान पुत्र सलीम निवासी: कारगी ग्रांट, थाना पटेलनगर

बरामदगी:
01: कुल्हाडी, छुरी, व चापड
02: गौ वंशीय बछडा।

पुलिस टीम:

01: उ0नि0 जयवीर सिंह, चौकी प्रभारी आईएसबीटी
02: उ0नि0 बलवीर सिंह
03: कां0 आशीष नैनवाल
04: कां0 मुकेश रावत
05: कां0 नितिन कुमार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments