Friday, October 30, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में लापता हुआ हेलीकॉप्टर, चमोली में क्रैश होने की आशंका!

उत्तराखंड में लापता हुआ हेलीकॉप्टर, चमोली में क्रैश होने की आशंका!

चमोली। उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जोशीमठ से बदरीनाथ धाम के लिए उड़ान भरने के बाद एक हेलीकॉप्टर का अचानक संपर्क टूट गया है और उसके लापता होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही शासन-प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए प्रभावित इलाके में राहत एवं बचाव कार्य (सर्च ऑपरेशन) शुरू कर दिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चमोली के जिलाधिकारी ने हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त (क्रैश) होने की आशंका व्यक्त की है। हालांकि, हेलीकॉप्टर में कितने यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे, इसको लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। प्रशासन पल-पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments