Thursday, October 29, 2026
Homeउत्तराखंडएसएसपी दून की सख्ती से नशा तस्करों पर नकेल कसती दून पुलिस

एसएसपी दून की सख्ती से नशा तस्करों पर नकेल कसती दून पुलिस

गिरफ्तार अभियुक्तों में से 01 अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थो की तस्करी में जा चुका है जेल

अभियुक्त के विरुद्ध आपराधिक मामलों के कई अभियोग है दर्ज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में देहरादून पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही की गईः-

1- कोतवाली पटेलनगर

7.77 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक – 28/10/2026 को चैकिंग के दौरान कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा 01 नशा तस्कर को 7.77 ग्राम अवैध स्मैक व स्मैक बेचकर कमाए ₹20000 की नगदी के साथ पटेल नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हो गया था तथा बरामद स्मैक को वह सहारनपुर से खरीद कर लाया था, जिसे वह थोड़ी थोड़ी मात्रा में नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को ऊंचे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में था।

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त:-

मुरसलीन पुत्र अब्बास निवासी शेखपुरा कदीम सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 28 वर्ष

बरामदगीः-

1- 7.77 ग्राम अवैध स्मैक
2- 20000/- रुपए नगद

2- कोतवाली रायवाला

7.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक 28/10/2026 को थाना रायवाला पुलिस टीम द्वारा चैकिंग/गस्त के दौरान प्रतीत नगर तिराहे से पुरानी रायवाला रोड पर पुराने रेलवे अण्डरपास के पास से अभियुक्त राकेश बिन्द पुत्र अलगू शंकर को 7.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्व थाना रायवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि वह गाडी चलाने का काम करता है तथा नशे का आदि है, नशे की पूर्ति के लिये वह हरिद्वार से स्मैक खरीदकर लाया था तथा उक्त स्मैक में से कुछ स्मैक को वह स्थानीय व्यक्तियों को उंचे दामों में बेचने की फिराक में घूम रहा था।

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त

राकेश बिन्द पुत्र अलगू शंकर निवासी काले की ढाल, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र- 26 वर्ष

बरामदगी

7.50 ग्राम अवैध स्मैक

आपराधिक इतिहास अभियुक्त राकेश

1- मु0अ0सं0- 516/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना ऋषिकेश देहरादून
2- मु0अ0सं0- 477/2023 धारा 379/411/34 भादवि, थाना ऋषिकेश, देहरादून
3- मु0अ0सं0- 152/2023 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट, थाना ऋषिकेश देहरादून

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments