Sunday, October 25, 2026
Homeउत्तराखंडभाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की उत्तराखण्ड न्याय यात्रा...

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की उत्तराखण्ड न्याय यात्रा को मिल रहा जनता का समर्थनः राजीव महर्षि

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों तथा प्रदेश की ज्वलंत जनसमस्याओं के खिलाफ प्रदेशभर में संचालित की जा रही उत्तराखण्ड न्याय यात्रा के अन्तर्गत आज गढ़वाल मण्डल के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में न्याय यात्राओं का आयोजन किया गया
इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक विक्रम सिंह नेगी एवं विधायक लखपत बुटोला के नेतृत्व में पौड़ी जनपद के लैन्सडाउन एवं चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्रों में उत्तराखण्ड न्याय यात्रा का आयोजन किया गया। वहीं प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह तथा पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला के नेतृत्व में देहरादून जनपद के कैन्ट एवं धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों में उत्तराखण्ड न्याय यात्रा का आयोजन किया गया।
न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की जनता पिछले लगभग साढ़े नौ वर्षों से भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का खामियाजा भुगत रही है। प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, पलायन तथा बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसी समस्याएं लगातार गंभीर होती जा रही हैं, लेकिन राज्य सरकार इन समस्याओं के समाधान के बजाय अपनी उपलब्धियों का झूठा प्रचार करने में व्यस्त है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने लैन्सडाउन एवं चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित न्याय यात्रा के दौरान कहा कि उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण जिन सपनों और आकांक्षाओं को लेकर किया गया था, भाजपा सरकार ने उन सपनों को चकनाचूर करने का काम किया है। राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने के बावजूद प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क एवं मूलभूत सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पहाड़ का युवा रोजगार की तलाश में पलायन करने को मजबूर है तथा गांव लगातार खाली होते जा रहे हैं गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और भर्ती घोटालों ने प्रदेश के बेरोजगार नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड सहित महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की घटनाओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड न्याय यात्रा केवल कांग्रेस पार्टी का राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा और न्याय की लड़ाई है। कांग्रेस पार्टी इस यात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठा रही है।
गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने पर्वतीय जनपदों की लगातार उपेक्षा की है। गांवों में जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों, किसानों और महिलाओं का जीवन संकट में है। खेती-किसानी चौपट हो रही है, लेकिन सरकार ग्रामीण जनता को सुरक्षा प्रदान करने में विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
विधायक विक्रम सिंह नेगी एवं लखपत बुटोला ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश का किसान, नौजवान, महिला, कर्मचारी, व्यापारी और आम नागरिक परेशान है। प्रदेश के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति तथा शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की कमी सरकार के विकास के दावों की पोल खोल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तराखण्ड न्याय यात्रा के माध्यम से प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार की नाकामियों से अवगत कराते हुए जनहित के मुद्दों पर संघर्ष कर रही है।
वहीं देहरादून जनपद केकैन्ट एवं धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित उत्तराखण्ड न्याय यात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में प्रदेश की राजधानी देहरादून की स्थिति भी बदहाल हो चुकी है। राजधानी में बढ़ती आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं का विकास नहीं हो पाया है। सड़कों की बदहाल स्थिति, यातायात जाम, पेयजल संकट, जलभराव, सफाई व्यवस्था तथा अन्य नागरिक समस्याओं से आम जनता जूझ रही है प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के नाम पर केवल खोखले वादे किए हैं। सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्तियां नहीं हो पा रही हैं तथा भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के कारण युवाओं का व्यवस्था से विश्वास उठता जा रहा है। महंगाई ने गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी का जीवन कठिन बना दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश की जनता के बुनियादी सवालों का जवाब देने के बजाय केवल प्रचार-प्रसार और राजनीतिक बयानबाजी में व्यस्त है। राज्य की जनता अब भाजपा सरकार की कथनी और करनी के अंतर को भलीभांति समझ चुकी है प्रीतम सिंह ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में उत्तराखण्ड की जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का जवाब अपने मताधिकार से देगी तथा प्रदेश में परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी।
पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि उत्तराखण्ड न्याय यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है तथा आम नागरिक स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है। राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ती आपराधिक घटनाएं सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगा रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान, महिलाओं, छोटे व्यापारियों एवं समाज के कमजोर वर्गों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उत्तराखण्ड न्याय यात्रा का उद्देश्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन मात्र नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन, सामाजिक न्याय, युवाओं को रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, भ्रष्टाचार मुक्त शासन तथा प्रदेश के समग्र विकास के लिए जनजागरण करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार की विफलताओं को लेकर जनता के बीच जाएगी तथा प्रदेश के प्रत्येक वर्ग की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी।
प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखण्ड न्याय यात्रा के माध्यम से प्रदेश में परिवर्तन की मजबूत नींव रखी जाएगी तथा वर्ष 2027 में उत्तराखण्ड की जनता भाजपा के कुशासन का अंत कर कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में जनहितैषी सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करेगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments