Thursday, October 8, 2026
Homeउत्तराखंडरामलीला मैदान का होगा कायाकल्प: डॉ धन सिंह रावत

रामलीला मैदान का होगा कायाकल्प: डॉ धन सिंह रावत

कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने आज श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों और युवाओं से संवाद कर नशे से दूर रहने की अपील की। श्रीनगर स्थित रामलीला मैदान का निरीक्षण कर उन्होंने मैदान को भव्य स्वरूप प्रदान करने की बात कही।

डॉ. रावत ने कहा कि रामलीला मैदान के सौंदर्यीकरण एवं अवस्थापना सुविधाओं के विकास से मैदान की सुंदरता बढ़ने के साथ ही यहां सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों को बेहतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री ने राजकीय महाविद्यालय खिर्सू के निर्माणाधीन भवन एवं छात्रावास का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। डॉ रावत ने कहा कि महाविद्यालय में अध्ययनरत एवं नवप्रवेशी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया स्वागत

डॉ. रावत ने राजकीय महाविद्यालय खिर्सू में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। उन्होंने महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले नए छात्र-छात्राओं का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए अनुशासन, परिश्रम एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के महाविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

युवाओं के विचारों और आकांक्षाओं पर हुआ सार्थक संवाद

डॉ. रावत ने भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा खिर्सू में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने युवा साथियों से संवाद कर उनके विचारों, सुझावों एवं आकांक्षाओं को सुना तथा युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और सामर्थ्य को राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि युवाशक्ति देश की महत्वपूर्ण शक्ति है। उन्होंने युवाओं से अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में उपयोग करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनचर्या अपनाने की अपील की।

इस दौरान प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य संपत सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष मीना गैरोला, प्रमुख खिर्सू अनिल भंडारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गणेश नेगी, मंडल अध्यक्ष संदीप रावत सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments