Monday, October 5, 2026
Homeउत्तराखंडएसएसपी देहरादून के नेतृत्व में शराब तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की...

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में शराब तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही जारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं

निर्देशो के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस टीमों द्वारा लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है:

01: थाना पटेलनगर

57 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक – 05/10/2026 की सायं चेकिंग के दौरान पटेलनगर पुलिस द्वारा बाजार क्षेत्र से 01 अभियुक्त सुरेंद्र को 57 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के विरुद्ध थाना पटेल नगर पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :

सुरेंद्र पुत्र केयर सिंह निवासी भूडपुर नयागांव, थाना पटेल नगर, उम्र 44 वर्ष

बरामदगी: 54 टेट्रा पैक देसी शराब

02: कोतवाली रायवाला

51 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

रायवाला पुलिस टीम द्वारा दिनांक: 04-10-26 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सत्यनारायण मंदिर से नेपाली फार्म की तरफ सोंग नदी के पुल के पास से 01 अभियुक्त को 51 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली रायवाला पर मु.अ.स.-164/26 धारा -60(1)आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

उमेश कुमार पुत्र स्व0 बालचन्द प्रसाद निवासी गली न०- 03 कुम्हारवाडा ऋषिकेश देहरादून मूल पता-गांव चुकिया जमालपुर, थाना घैरिया, जिला बलिया, उ0प्र0, उम्र- 38 वर्ष

बरामदगी:-

51 ट्रेटा पैक देसी शराब

03: कोतवाली ऋषिकेश

28 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ऋषिकेश पुलिस द्वारा दिनांक: 04-10-26 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गोविन्द नगर झुग्गी झोपडी के पास से 01 अभियुक्त को 28 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली ऋषिकेश पर मु०अ०स०-508/26 धारा -60(1)आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:

हैप्पी पुत्र स्व राजेश जाटव निवासी: गोविन्द नगर, झुग्गी झोपडी, ऋषिकेश

बरामदगी

28 ट्रेटा पैक देसी शराब

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments