वरिष्ठ पत्रकार अवधेश नौटियाल जी को “देवभूमि माटी गौरव सम्मान-2026” मिलना हम सब पत्रकार साथियों के लिए खुशी की बात है। सच कहूं तो यह सम्मान देखकर दिल से अच्छा लगा। अवधेश भाई को वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय देखते आ रहे हैं। खबरों के बीच रहते हुए भी लोगों से जुड़े रहना और जरूरत के समय उनके काम आना उनकी खासियत रही है।
रक्तदान हो, निशुल्क हेल्थ कैंप हो या किसी जरूरतमंद की मदद, जहां जरूरत महसूस हुई, अवधेश भाई अपनी तरफ से आगे खड़े मिले। यही चीज उन्हें सिर्फ एक अच्छे पत्रकार ही नहीं, बल्कि एक अच्छे इंसान के रूप में भी अलग पहचान देती है। पत्रकारिता के साथ जनसरोकारों और सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मिला यह सम्मान वाकई सार्थक है
