Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखंडएसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरूद्ध एक्शन मोड में...

एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरूद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस

गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुका है जेल

चरस तस्करी में गिरफ्तार अभियुक्त फास्ट फूड की दुकान की आड़ में नशेडियों को करता था चरस सप्लाई, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को किया सीज

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं।

इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है:-

1- कोतवाली पटेलनगर

8.39 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

दिनांक- 04/09/2026 की सांय पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान कारगी मौहल्ला पटेल नगर में अहमद चौक के पास से एक अभियुक्त को लगभग 03 लाख रू0 मूल्य की 8.39 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्व कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 607/2026, धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जाना प्रकाश में आया है।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-

साजिद पुत्र स्व० शाहिद निवासी निकट अहमद चौक कारगी, थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र- 38 वर्ष।

बरामदगी

8.39 ग्राम स्मैक
(अनुमानित मूल्य 02 लाख 50 हज़ार रु०)

आपराधिक इतिहास:-

1- मु0अ0सं0-475/25, धारा -8/21 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून
2- मु0अ0सं0-435/20, धारा -8/21 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून

2- कोतवाली विकासनगर

204 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार:

दिनांक: 04/09/2026 को विकासनगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध स्कूटी संख्या: यू0के0- 16-एफ-2471 को रोककर चैक किया गया तो स्कूटी चालक द्वारा अपना नाम रोहित थापा पुत्र गोरख बहादुर बताया गया। अभियुक्त की तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से 204 ग्राम चरस बरामद हुई, जिस पर अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0-270/2026 धारा- 8/20/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज किया गया। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि डाकपत्थर क्षेत्र में उसकी फास्ट फूड की दुकान है, जिसकी आड़ में वो स्थानीय नशेडियों को चरस बेचता था, जिससे उसे काफी मुनाफा होता था।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

01- रोहित थापा पुत्र श्री गोरख बहादुर निवासी रॉयल कॉलेज बाडवाल, कोतवाली विकासनगर, देहरादून मूल निवासी ग्राम रेंग, थाना घुईया बारी, जिला बांके आंचल भैरी, नेपाल, उम्र- 39 वर्ष

बरामदगी:-

1- 204 ग्राम अवैध चरस
2- तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या: यू0के0-16- एफ-2471

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments