Thursday, September 3, 2026
Homeउत्तराखंडधामी सरकार की घोर विफलता और आपराधिक लापरवाही ने दांव पर लगाया...

धामी सरकार की घोर विफलता और आपराधिक लापरवाही ने दांव पर लगाया उत्तराखंड के युवाओं का भविष्य; मेडिकल काउंसलिंग शुरू, पर रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों की मान्यता पर सस्पेंस बरक़रार — डॉ. प्रतिमा सिंह

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि सरकार की अदूरदर्शिता, घोर प्रशासनिक नाकामी और लचर पैरवी के कारण आज उत्तराखंड के हजारों होनहार छात्रों का भविष्य गहरे अंधकार में लटक गया है। राज्य में मेडिकल काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन रुद्रपुर और पिथौरागढ़ राजकीय मेडिकल कॉलेजों की राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) से मान्यता को लेकर स्थिति अब तक साफ नहीं है। सरकार की इस आपराधिक लापरवाही ने मेधावी छात्रों और उनके अभिभावकों को भारी मानसिक प्रताड़ना के दौर में धकेल दिया है।अधूरी तैयारियों के बीच झूठी वाहवाही लूट रही सरकार की खुली पोलडॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री पिछले कई महीनों से इन दोनों मेडिकल कॉलेजों का ढिंढोरा पीटकर जनता के बीच अपनी पीठ थपथपा रहे थे। लेकिन धरातल पर सच यह है कि इन अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी है, जरूरी बुनियादी ढांचा (Infrastructure) लापता है और नेशनल मेडिकल काउंसिल के तय मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई हैं। बिना तैयारियों के सिर्फ चुनावी और राजनीतिक लाभ के लिए आधे-अधूरे कॉलेजों का प्रचार करने वाली धामी सरकार की पोल अब पूरी तरह खुल चुकी है।छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेसप्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा, “नीट (NEET) की काउंसलिंग शुरू हो गई है, लेकिन असमंजस के कारण छात्र समझ नहीं पा रहे हैं कि वे इन कॉलेजों को अपनी चॉइस लिस्ट में भरें या नहीं। अगर छात्र इन्हें चुनते हैं और बाद में मान्यता नहीं मिलती, तो उनका पूरा साल बर्बाद हो जाएगा। भाजपा सरकार की इस नाकामी के कारण उत्तराखंड के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चे आज राज्य छोड़कर दूसरे प्रदेशों के महंगे निजी कॉलेजों में जाने को मजबूर हो रहे हैं।नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए, जो अपने राज्य के बच्चों को तय वक्त पर मान्यता तक नहीं दिला सके।धामी सरकार तुरंत रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों की मान्यता की वास्तविक स्थिति पर श्वेत पत्र (White Paper) जारी कर छात्रों के सामने सच रखे।काउंसलिंग में मिले सुरक्षा कवच जब तक NMC से अंतिम मंजूरी नहीं मिल जाती, तब तक काउंसलिंग प्रक्रिया में छात्रों के लिए एक सुरक्षित, वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाए ताकि किसी का भी साल खराब न हो।डॉ. प्रतिमा सिंह ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि उत्तराखंड सरकार ने अगले 24 घंटे के भीतर इस असमंजस को दूर कर छात्रों को न्याय नहीं दिया, तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। छात्रों के हक और उनके भविष्य की रक्षा के लिए सड़कों से लेकर विधानसभा तक सरकार के खिलाफ एक उग्र और निर्णायक आंदोलन छेड़ा जायेगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments