Monday, August 24, 2026
Homeउत्तराखंडएसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई...

एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग

नियमो के उल्लंघन पर 03 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही

सभी स्पा सेंटर संचालकों को अपने यहां मौजूद दस्तावेजों को नियमित रूप से मेन्टेन रखने तथा सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील अवस्था मे रखने के दिए निर्देश

अनियमितता व अवैध गतिविधियां पाये जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की दी चेतावनी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर आज दिनाँक 24/08/2026 को नेहरुकोलोनी क्षेत्र में पुलिस तथा एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा स्पा सेंटरों में लगे सीसीटीवी कैमरों, आने जाने वाले ग्राहकों का मेंटेनेंस रजिस्टर एवं स्पा में काम करने वाले कर्मचारियों के सत्यापन के संबंध में जानकारी ली गई साथ ही सभी स्पा संचालकों को अपने दस्तावेजो को अद्यावधिक रखने, स्पा सेंटरों नियमों के तहत ही संचालित करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधियां मिलने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की हिदायत दी गई।

चेकिंग के दौरान स्पा सेंटर में कार्यरत व्यक्तियों के सत्यापन न कराने पर 03 स्पा सेंटरों के 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 30 हज़ार रुपये का जुर्माना किया गया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments