Saturday, July 4, 2026
Homeउत्तराखंडसोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी दून के निर्देशों...

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल एक वीडियो, जिसमें दो वाहनो, कार सं0- UK07HJ-3133 व कार सं0- UK07FD-8178 में कुछ अज्ञात युवको द्वारा राजपुर रोड पर वाहनों को खतरनाक तरीके से चलाते हुए हुडदंग किया जा रहा था, वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक डालनवाला को निर्देश दिए गए, जिस पर डालनवाला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते द्वारा वीडियो में दिख रहे दोनों वाहनों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर दोनों वाहनों के चालकों व उनमें सवार 04 अन्य युवको को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहाँ उन्हें भविष्य के लिए सख्त चेतावनी देते हुए उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई साथ ही दोनो वाहनो को MV ACT में सीज किया गया।

दून पुलिस की आमजन से अपील, सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा यातायात नियमों का पालन करे, ऐसी किसी भी गतिविधि से बचे, जिससे जनसुरक्षा अथवा शान्ति व्यवस्था प्रभावित हो

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments