Wednesday, June 17, 2026
Homeउत्तराखंडपौड़ी ssp सर्वेश पंवार के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी...

पौड़ी ssp सर्वेश पंवार के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी सर्वेश पंवार के दिशा-निर्देशन में जनपद में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा नशा तस्करी की रोकथाम हेतु पौड़ी पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं स्थानों की जांच कर अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम थानाध्यक्ष पैठाणी सुनील सिंह रावत के नेतृत्व में थाना पैठाणी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे दैनिक चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्रान्तर्गत बनास तिराहा, राष्ट्रीय राजमार्ग पर सघन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक बोलेरो वाहन संख्या UK04TA-5834 (सफेद रंग) को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (60 बोतल एवं 360 अद्दे) मार्का SOULMATE BLACK SPECIAL Whisky बरामद की गई। मौके से दो अभियुक्तों सूरज सिंह नेगी व अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना पैठाणी में मु0अ0सं0-08/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता
सूरज सिंह नेगी (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम कुठ, पो० गडोली, तहसील चाकीसैंण, थाना पैठाणी, पौड़ी।
अर्जुन सिंह (उम्र 31 वर्ष), निवासी ग्राम कुण्डिल, पो० कठूड, तहसील चाकीसैंण, थाना पैठाणी, पौड़ी।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-08/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम

बरामद माल
 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (60 बोतल एवं 360 अद्दे SOULMATE BLACK SPECIAL Whisky)
 बोलेरो वाहन संख्या UK04TA-5834 (सफेद रंग)

पुलिस टीम

  1. आरक्षी 61 ना०पु० मुकेश रावत
  2. आरक्षी 45 स०पु० मो० अरशद
  3. होमगार्ड 145 हर्षपाल सिंह
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments