Monday, June 15, 2026
Homeउत्तराखंडमैन्अुल स्कैवेंजर्स एवं सफाई कर्मचारियों के कल्याण हेतु विशेष जन-जागरूकता शिविरों का...

मैन्अुल स्कैवेंजर्स एवं सफाई कर्मचारियों के कल्याण हेतु विशेष जन-जागरूकता शिविरों का आयोजन

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशों के क्रम में मैन्अुल स्कैवेंजर्स, सफाई कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से जनपद देहरादून में विशेष जन-जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा।

इस अभियान के तहत समाज कल्याण विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग, बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, उद्योग एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग, लीड बैंक, ई-डिस्ट्रिक्ट, नगर निगम तथा नगर पालिकाओं के समन्वय से शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि 17 जून को नगर पालिका सभागार मसूरी, 24 जून को सामुदायिक भवन पटेलनगर (संजय कॉलोनी), 30 जून को नगर पालिका सभागार विकासनगर, 08 जुलाई को शिवाजी मार्ग, कांवली रोड स्थित वार्ड संख्या-24 वाल्मिकी बस्ती तथा 15 जुलाई, 2026 को चन्दर रोड स्थित वाल्मिकी बस्ती मंदिर सभागार, देहरादून में जन-जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी तथा पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की जाएगी।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने मैन्अुल स्कैवेंजर्स, सफाई कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में प्रतिभाग कर उपलब्ध योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments