Thursday, June 4, 2026
Homeउत्तराखंडडाॅ0 अनीता चमोला, संभागीय परिवहन अधिकारी,(प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा)के निर्देश पर 03...

डाॅ0 अनीता चमोला, संभागीय परिवहन अधिकारी,(प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा)के निर्देश पर 03 दिवसीय सघन चैंकिग अभियान चलाया गया

सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना नियंत्रण के दृष्टिगत परिवहन विभाग द्वारा ओवर स्पीड़िंग, रैश ड्राईविंग, बिना वैध प्रपत्रो के वाहन चलाना, निजी वाहनों के व्यावसायिक उपयोग, वाहनों मे हूटर-सायरन, अनाधिकृत लाईट, काली फिल्म लगी होने आदि के विरूद्ध कार्यवाही हेतु देहरादून संभाग के अन्तर्गत देहरादून, विकासनगर, ऋषिकेश, रूड़की, हरिद्वार, टिहरी एवं उत्तरकाशी क्षेत्र में 03 दिवसीय सघन चैंकिग अभियान चलाया गया डाॅ0 अनीता चमोला, संभागीय परिवहन अधिकारी,(प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) देहरादून के निर्देशन में दिनांक 02 जून से 04 जून 2026 को चलाये गये तीन दिवसीय चैकिंग अभियान के तहत प्रवर्तन दलों द्वारा 230 वाहनो के चालान किये गये व 71 वाहनो को बन्द किया गया चैकिंग अभियान के तहत ओवर स्पीड में 82 वाहनों, प्राईवेट वाहन में किराये पर सवारी ढोते पाये जाने पर 79 वाहनों के चालान किये गये। इसके अतिरिक्त अभियान के तहत बिना परमिट, बिना फिटनेस, बिना लाईसेंस, बिना बीमा, बिना सीट बैल्ट आदि अभियोगों में भी प्रवर्तन दलों द्वारा वाहनों के चालान किये गये हैं। प्रवर्तन दलों द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों यथा आईएसबीटी, रेवले स्टेशन, पर्यटक स्थलों, हाईवे, सीमावर्ती क्षेत्रों में उक्त चैकिंग अभियान चलाया गया
देहरादून में चैकिंग अभियान पंकज श्रीवास्तव, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी,(प्रवर्तन) देहरादून के नेतृत्व में चलाया गया जिसमें परिवहन कर अधिकारी एम0डी0 पपनोई, सुश्री अनुराधा पन्त, सुश्री प्रज्ञा पन्त एंव बाईक स्क्वाड भी सम्मिलित थे ऋषिकेश में सुश्री रश्मि पन्त, एआरटीओ, प्रवर्तन, हरिद्वार में सुश्री नेहा झा, एआरटीओ प्रवर्तन के नेतृत्व में परिवहन कर अधिकारी सुश्री वरूणा सैनी, भारत भूषण, सुश्री मनीषा शाह, रूड़की में कृष्ण चन्द्र पलाड़िया एआरटीओ प्रवर्तन के नेतृत्व में परिवहन कर अधिकारी, श्री नवीन तिवारी, सुश्री संगीता धीमान, विकासनगर में श्री अनिल नेगी, एआरटीओ प्रवर्तन के नेतृत्व में मुकुल मरवाल परिवहन कर अधिकारी तथा टिहरी में सतेन्द्र राज, एआरटीओ प्रवर्तन एवं उत्तरकाशी में सुश्री सुवर्णा नोैटियाल एआरटीओ प्रवर्तन द्वारा अभियान चलाया गया संभागीय परिवहन अधिकारी,(प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) देहरादून द्वारा बताया गया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यटन सीजन व यात्रा के दृष्टिगत वाहनों के सुरक्षित संचालन, दुर्घटना नियंत्रण के दृष्टिगत वाहन चालको को जागरूक एवं यातायात नियमो के पालन के प्रति जागरूक किया जाना था उनके द्वारा बताया गया कि प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान वाहन चालकों व यात्रियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया गया है। उनके द्वारा वाहन स्वामियों व चालको से अपील की गयी है कि वर्तमान में पर्यटन सीजन एवं यात्रा के कारण यातायात का काफी दबाव है जिस कारण सभी से ओवर स्पीड़िंग, रैश ड्राईविंग, नशे का सेवन कर वाहन न चलाने एवं किराये पर केवल पीले नम्बर प्लेट वाली व्यावसायिक वाहनों को ही प्रयोग करने की अपील की गयी है। उनके द्वारा बताया गया कि सड़क सुरक्षा व दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु यह अभियान समय-समय पर चलाया जाता रहेगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments