Sunday, May 31, 2026
Homeउत्तराखंडगुस्से में घर छोड़कर कोटद्वार पहुंचे तीन नाबालिग, कोटद्वार पुलिस की तत्परता...

गुस्से में घर छोड़कर कोटद्वार पहुंचे तीन नाबालिग, कोटद्वार पुलिस की तत्परता से सुरक्षित लौटे अपने परिवार के पास

कभी-कभी बच्चों का मासूम गुस्सा उन्हें ऐसे कदम उठाने पर मजबूर कर देता है, जिसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं। दिनांक 30.05. 2026 को कोटद्वार क्षेत्र के किशनपुरी-कलालघाटी में तीन नाबालिग बालक संदिग्ध अवस्था में भटकते हुए पाए गए। सूचना मिलने पर कोटद्वार पुलिस टीम ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तीनों बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर चौकी कलालघाटी लाया तथा उनसे बातचीत की।बातचीत के दौरान बच्चों ने बताया कि वे डोईवाला (देहरादून) के निवासी हैं तथा घर में माता-पिता की डांट से नाराज होकर गुस्से में घर छोड़कर कोटद्वार आ गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए बच्चों के परिजनों की तलाश शुरू की। बच्चों की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित की गई तथा डोईवाला पुलिस से भी समन्वय स्थापित किया गया। पुलिस के निरंतर प्रयासों से शीघ्र ही बच्चों के परिजनों से संपर्क स्थापित हो गया। जब परिजन चौकी कलालघाटी पहुंचे जिसके उपरांत तीनों नाबालिग बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

पुलिस टीम

  • उ0नि0 राजा राम डोभाल, चौकी प्रभारी कलालघाटी
  • हे0का0 बृजमोहन भट्ट
  • का0 अनिल राणा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments