“मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि श्रद्धेय हेमवती नंदन बहुगुणा जी का जीवन जनसेवा, सादगी और दूरदर्शी नेतृत्व का अद्वितीय उदाहरण है। उनकी कर्मभूमि भले ही इलाहाबाद रही, लेकिन अपनी जन्मभूमि के प्रति उनका स्नेह और समर्पण सदैव अटूट रहा। वे हमेशा पर्वतीय क्षेत्रों के हितों के प्रबल समर्थक रहे।उन्होंने पर्वतीय विकास विभाग की स्थापना कर भौगोलिक रूप से विशिष्ट पर्वतीय क्षेत्रों के समग्र विकास को नई दिशा प्रदान की, जो आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।मंत्री उनियाल ने कहा कि उनके आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात कर हम समाज और राज्य के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं
