Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखंडटिहरी में बड़ा दर्दनाक हादसा, चंबा–कोटी मार्ग पर वाहन गहरी खाई में...

टिहरी में बड़ा दर्दनाक हादसा, चंबा–कोटी मार्ग पर वाहन गहरी खाई में गिरा, 8 की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ। चंबा–कोटी मार्ग पर नैल के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में अंतिम संस्कार से लौट रहे 10 लोग सवार थे

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने 8 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है। जबकि 2 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया

जानकारी के मुताबिक वाहन ऋषिकेश से घनसाली की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग घनसाली क्षेत्र के चांजी, ठेला और चकरेडा गांव के निवासी थे, जो हरिद्वार में एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया

वहीं Cm पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया । उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए है कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी न रहने दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्थिति पर सतत निगरानी बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments