Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तराखंडभिकियासैंण के पास यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 लोगों...

भिकियासैंण के पास यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

अल्मोड़ा जिले की भिकियासैंण तहसील क्षेत्र में विनायक के पास सैलापानी के समीप एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से बड़ा हादसा हो गया इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक चार यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य यात्रियों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस द्वाराहाट से रामनगर की ओर जा रही थी। सैलापानी के समीप अचानक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही भतरौजखान पुलिस, प्रशासन, आपदा प्रबंधन की टीमें और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए DCR अल्मोड़ा के माध्यम से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि भिकियासैंण से रामनगर जा रही एक यात्री बस विनायक क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई है। बस में लगभग 17–18 यात्री सवार बताए गए हैं प्राप्त सूचना के अनुसार उक्त दुर्घटना में 06-07 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु होने की सूचना है, जबकि अन्य घायल यात्रियों को उपचार हेतु भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अब तक चार शवों को खाई से बाहर निकाला जा चुका है, जबकि अन्य यात्रियों की तलाश और स्थिति की पुष्टि की जा रही है। मृतकों की पहचान और पते का विवरण जुटाने का कार्य प्रशासन द्वारा किया जा रहा है पुलिस के अनुसार खाई की गहराई अधिक होने के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, बावजूद इसके युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी हैस्थानीय ग्रामीणों ने भी रेस्क्यू अभियान में अहम सहयोग किया है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments