Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तराखंडसंदिग्धों की तलाश हेतु पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

संदिग्धों की तलाश हेतु पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

नियमो का उल्लंघन करने पर 10 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर ₹ 2500/- का वसूला जुर्माना

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों के सत्यापन हेतु नियमित रूप से सत्यापन अभियान चलाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में आज दिनाँक 11/05/2025 को थानाध्यक्ष सेलाकुई के नेतृत्व में सेलाकुई पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत जमनपुर में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/ किराएदारों के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया।

उक्त अभियान के दौरान क्षेत्र में निवास कर रहे 150 बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों व संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया तथा किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 50 मकान मालिकों का पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान कर 05 लाख रूपये का जुर्माना किया गया तथा 10 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने पर लाकर पूछताछ की गई, सही पाए जाने पर थाने से छोड़ा गया। इसके अतिरिक्त नियमो का उल्लंघन करने पर 10 व्यक्तियों के 81 पुलिस अधिनियम में चालान कर ₹ 2500/- का जुर्माना वसूला गया।

The post संदिग्धों की तलाश हेतु पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान first appeared on Samachar UP UK.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments